फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों ने दिया प्रस्ताव, 12 फरवरी को होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यूपी एजूकेशन मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बैठक आयोजित की गई। इसमें सदस्यों द्वारा 12 फरवरी को चुनाव कराने का सामूहिक निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में आयोजित बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने कहा कि कोविड-19 के कारण यूनियन की बैठक काफी समय से नहीं हो सकी है। इससे जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि जिन सदस्यों को उनके कार्यालय में किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो जनपदीय अध्यक्ष व मंत्री के माध्यम से प्रत्यावेदन दे दें। ताकि उनका जनदीय समिति विचार-विमर्श करके नियमानुसार निस्तारण करा सके। सदस्यों द्वारा अपना-अपना मत व्यक्त किया गया कि चुनाव के लिए 12 फरवरी प्रस्तावित की जा रही है। इस पर सदन द्वारा अनुमोदन किया गया कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए जनपदीय सचिव व मंत्री को अधिकृत किया गया है। बैठक की अध्यक्षता जनपदीय अध्यक्ष नरेश कुमार ने की। इस मौके पर जनपदीय सचिव आदित्य दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें