फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर जनपदों से पोल्ट्री उत्पाद जनपद में आने पर प्रतिबंध

विज्ञापन
सांडी पक्षी विहार में नाव से जायजा लेते पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद जिले में सभी गैर जनपदों से पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पाद लाने पर रोक लगा दी गई है। कानपुर में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता के चलते यह निर्णय लिया है। जिले में कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है। सोमवार को सांडी पक्षी विहार में पशु चिकित्सकों ने नाव से भी जायजा लेकर पक्षियों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

देश के अलग-अलग राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद ही जनपद में सतर्कता बरती जा रही है। कानपुर में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि होते ही जनपद में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। जनपद में 80 छोटे और तीन बड़े पोल्ट्री फार्म हैं। इसके अलावा अंडे की बिक्री भी जनपद में बड़े पैमाने पर होती है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेएन पांडेय ने बताया कि फिलहाल गैर जनपदों से पोल्ट्री संबंधी कोई भी उत्पाद जनपद में लाने पर रोक लगा दी गई है। पहले से ही रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया जा चुका है। जनपद में कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है। कंट्रोल रूम का प्रभारी डॉ. श्याम त्रिपाठी को बनाया गया है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर - 7376798778 है। उधर, दूसरी ओर सांडी के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने टीम के साथ पक्षी विहार में नाव से भ्रमण किया। इस दौरान कोई भी पक्षी मृत अवस्था में न मिलने पर राहत की सांस भी ली।
तीन दिन बाद रिपोर्ट आने की संभावना
जनपद से बर्ड फ्लू की जांच के लिए अलग-अलग इलाकों से 319 नमूने लिए गए हैं। इन सभी नमूनों को बरेली में स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में जांच के लिए भेजा गया है। सीवीओ डॉ. जेएन पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट तीन दिन बाद आने की संभावना है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारियों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश
डीएम अविनाश कुमार ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को भी बर्ड फ्लू के मद्देनजर सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि सभी मीट विक्रेताओं, मुर्गा विक्रेताओं आदि की दुकानों पर स्वच्छता के इंतजाम की निगरानी रखी जाए। अधिशासी अधिकारी भी लगातार इनके बारे में जानकारी करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें