फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में आठ लाख का नुकसान, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सीतापुर रोड स्थित उप्र परिवहन निगम में सोमवार की शाम लगी आग से लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी इसकी इसकी जांच शुरू हो गई है। वर्कशॉप के सर्विस मैनेजर नीरज सोनकर ने बताया कि सहायक लेखकार को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीतापुर रोड पर स्थित उप्र परिवहन निगम की क्षेत्रीय कार्यशाला में सोमवार की विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर जाने से आग लग गई थी। आग लगने से परिसर में रखे टायर ट्यूब समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया था। लगभग दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सका था। मंगलवार को वर्कशॉप के सर्विस मैनेजर की अगुवाई मेें टीम ने नुकसान का आंकलन किया। रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने से परिसर में रख कंडम टायर-ट्यूब समेत दो नीलाम गाड़ियाें के ढांचे टायर आदि जल गए, जिनकी कीमत लगभग आठ लाख रुपये आंकी गई है। वहीं अधिकारियों के निर्देश पर पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। वर्कशॉप के सर्विस मैनेजर नीरज सोनकर ने बताया कि सहायक लेखकार हरदोई जयपाल सिंह को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें