हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टूमरकी के पूर्व प्रधान तौहीद के पुत्र फैसल (28) ने गुरुवार को दिन में लगभग दस बजे खुद को तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसने खुद को कमरे में बंद कर घटना को अंजाम दिया।
दरवाजा तोड़कर अंदर गए परिजनों ने उसे संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक फैसल पिछले कई वर्ष से अवसादग्रस्त था।घटना की जानकारी पर सीओ शाहाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।