फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्वती के हृदय में घर कर गई शिव को पाने की इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। श्री रामलीला मेला व प्रदर्शनी कमेटी की ओर से नुमाइश मैदान में चल रही श्री रामलीला के दौरान मंगलवार को वृंदावन के कलाकारों ने पार्वती जन्म की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

नुमाइश मैदान में चल रही श्री रामलीला के दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने सती के रूप में पार्वती जन्म से लेकर उनके तप तक का मंचन किया। सती के राजा हिमांचल एवं रानी मैना के घर जन्म लिया। नारद कुछ सालों बाद पार्वती के घर गए और उनकी हस्त रेखा देखकर उनको भगवान शिव की तपस्या करने को कहा। नारद की बातें और शिव को पाने की इच्छा उनके हृदय में घर कर गई। इसके बाद पार्वती ने तप करना शुरू किया। आयोजक राम प्रकाश शुक्ला सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें