हरदोई। पाली नगर के भारतीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खतरनाक क्रिकेट टीम व आसमा क्रिकेट क्लब के मैच जीते।
पहले में मैच में टॉस जीत कर खतरनाक क्रिकेट टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाला जी क्रिकेट टीम 120 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। खतरनाक क्रिकेट टीम ने मैच में पांच रन से जीत दर्ज की। दूसरा मैच आसमा क्रिकेट क्लब पाली व रूपापुर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। आसमा क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट खोकर 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रूपापुर क्रिकेट टीम मात्र 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आसमा क्रिकेट टीम ने मैच में 17 रन से जीत दर्ज की। यहां गोपाल वाजपेयी, सचिन मिश्रा, अनिमेष वाजपेयी, प्रियम अग्निहोत्री, अमन वाजपेयी, सुमित मिश्रा, अंकित मिश्रा, कल्लू, गोले, अंगूरी, चुन्नू मिश्र, राहुल मिश्रा व अशोक प्रधान आदि मौजूद रहे।