फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत का वेतन रोका, वरिष्ठ सहायक को शाबासी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने गुरुवार को टड़ियावां ब्लाक मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होने के बाद भी 32 समूहों को ही रख रखाव के लिए हस्तांतरित करने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। शत प्रतिशत शौचालयों का हस्तांतरण होने तक एडीओ पंचायत का वेतन रोक दिया। अभिलेखों का रखरखाव बेहतर मिलने पर वरिष्ठ सहायक को प्रशंसा प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

सीडीओ आकांक्षा राना ने निरीक्षण के दौरान पूरे ब्लाक परिसर का जायजा लिया। कर्मचारियों को कार्यालय की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। ब्लाक परिसर में बने सभागार के सुंदरीकरण करने और डायस बनवाने के लिए भी सीडीओ ने कहा।
स्थापना पटल के विभिन्न अभिलेख देखे। अभिलेख पूर्ण पाए जाने पर वरिष्ठ सहायक सुनील दीक्षित को प्रशंसा प्रविष्टि दी। मनेरगा, आवासीय योजनाओं, ग्रामीण आजीविका मिशन और पंचायत राज विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी की। 68 समुदायिक शौचालयों के सापेक्ष 62 का निर्माण पूरा होने का पता चला। 62 के सापेक्ष महज 32 को ही स्वयं सहायता समूहों को हस्तांतरित किए जाने पर नाराजगी जताई। शत प्रतिशत शौचालयों के हस्तांतरण तक एडीओ पंचायत अरविंद वर्मा का वेतन रोक दिया। निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकरी संध्या रानी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें