फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट प्रमाण पत्र के फर्जी होने के संकेत, कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भरखनी ब्लॉक के तीन शिक्षकों के फर्जी होने की संभावनाएं व उसके बाद कार्रवाई होना अब लगभग तय माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मामला अब जांच समिति तक पहुंच गया है। टेट प्रमाण पत्रों में भी त्रुटियां मिलने के संकेत मिले हैं। इसके बाद उन तीनों पर कार्रवाई होना बिल्कुल तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि तीन शिक्षकों के फर्जी होने की आशंका के बाद प्रकरण जिला जांच समिति के पास भी पहुंचा है, जिसमें उनके अभिलेखों को समिति के समक्ष रखा गया है। टेट प्रमाण पत्र में भी त्रुटियां देखी जा रहीं हैं, जिसके बाद यह कहना गलत न होगा कि कार्रवाई इन तीनों पर तय है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इन तीनों को नोटिस जारी किए गए, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। समिति के निर्णय के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें