हरदोई। शाहजहांपुर में ट्रक से कुचलकर घायल हुए बालक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झरोइया निवासी मनोहर परिवार के साथ शाहजहांपुर के कटरा में रहते हैं। मनोहर के मुताबिक गुरुवार को उनका पुत्र मोहित (8) घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा ले गए, जहां से उसे शाहजहांपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल हरदोई आ गए। यहां उपचार के दौरान देर शाम मोहित की मौत हो गई। (ब्यूरो)