हरपालपुर (हरदोई)। टिकैया गांव में रविवार को मोटर बंद करते समय करंट लगने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के टिकैया गांव निवासी आशीष (15) रविवार को घर में पानी की मोटर बंद कर रहा था। इस बीच करंट लगने पर वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि आशीष तीन भाई-बहनों में बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।