फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई के यहां रह रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम बदरुद्दीनपुर निवासी बहनोई के यहां रह रहे युवक ने शनिवार की रात गांव के बाहर मचान से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आलम नगर नगरिया निवासी गफ्फू (30) के बहनोई सोनू निवासी ग्राम बदरुद्दीनपुर थाना बेहटा गोकुल के छोटे भाई ज्ञानू की 18 जून को शादी थी। इसके चलते पिछले एक माह से यहीं बहनोई के यहां रह रहा था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद गफ्फू खेत पर बने मचान पर सोने के लिए चला गया। रविवार की सुबह बहन खुशबू खेत की ओर गई तो मचान में उसका शव गमछे से फांसी पर लटकता मिला। गफ्फू की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि गफ्फू तीन भाई व पांच बहनों में तीसरे नंबर का था। वह अविवाहित था और मजदूरी करता था।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें