हरदोई। खेत से घर जा रहे किशोर को सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौके ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बघराई निवासी सर्वजीत (14) बुधवार की सुबह 8 बजे शौच कर खेत से घर वापस जा रहा था। रास्ते में सड़क पार करते वक्त उसे तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सर्वजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सर्वजीत दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। वह कक्षा नौ का छात्र था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि घटना के बाद चालक डीसीएम समेत फरार हो गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।