फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, नौ घरों रखा गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
पाली के ग्राम रामापुर में आग बुझने के बाद घर की हालत देखतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर मिश्र में बुधवार को दोपहर बिजली के केबल से शार्ट सर्किट से एक झोपड़ी में आग लग गई। हवा के झोंको से नौ घरों की घरों को चपेट में ले लिया। हादसे में गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

ग्राम रामापुर मिश्र निवासी संतोष की झोपड़ी में गए केबल में बुधवार की दोपहर शार्ट सर्किट हो गया। तारों से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आग ने आसपास के नौ और घरों को जद में ले लिया। लपटों से घिरा देखकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक संतोष समेत सुरेंद्र, साहब लाल, ऋषि कांत, राजेश, रामकिशोर, गिरीश चंद्र, आत्माराम व राम रहीस के घरों में रखा घर राशन, कपड़े व गृहस्थी का सामान जल कर राख हो चुका था। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद इंस्पेक्टर राजेश रॉय व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एसडीएम दीपक वर्मा ने बताया कि नुकसान का आंकलन करा पीड़ितों को संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें