फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। मलौथा निवासी एक युवक ने रविवार देर रात घर के पीछे खड़े नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मलौथा गांव निवासी धीरू (25) ने रविवार देर रात घर के पीछे खड़े एक नीम के पेड़ से गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव फांसी पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि धीरू चार भाइयों में सबसे छोटा, वह अविवाहित था। वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन के चलते इन दिनों गांव में ही था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रविवार रात वह गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसके बाद वापस नहीं आया, सुबह उसका शव फांसी पर लटका होने की जानकारी मिली। उसने फांसी क्यों लगाई, परिजनों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें