फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जोधनपुरवा में किसान के घर पॉलिथीन में लपेटकर फेंका हैंडग्रेनेड

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव में एक शख्स के घर में पॉलिथीन में लपेटकर बृहस्पतिवार रात हैंडग्रेनेड फेंक दिया गया। सुबह इसका पता चलने पर गांव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हैंडग्रेनेड कब्जे में लिया। इसके बाद लखनऊ से आया बम निरोधक दस्ता हैंडग्रेनेड लेकर लखनऊ चला गया। हैंडग्रेनेड 1999 का बना हुआ है।
विज्ञापन

जोधनपुरवा निवासी सतीश कुमार खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात किसी ने उनके मकान पर पॉलिथीन में लपेटकर कुछ फेंक दिया था। यह पॉलिथीन पहले मकान के पास पड़े तिरपाल पर गिरी उसके बाद घर में गई। सोमवार सुबह उन्होंने पॉलिथीन खोलकर देखी तो इसमें हैंडग्रेनेड था। इसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दी तो गांव में अफरा तफरी मच गई। जानकारी पर यूपी 112 पुलिस की टीम और फिर हरपालपुर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। इस बीच गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी ने ग्रेनेड को हाथ में लेकर फ्यूज कर देने का दावा किया।
हालांकि इसके बाद पुलिस हैंडग्रेनेड लेकर हरपालपुर कोतवाली चली गई और वहां पानी में डाल दिया। इस बीच लखनऊ से बम निरोधक दस्ता भोलानाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंचा। टीम हैंडग्रेनेड लेकर लखनऊ चली गई। भोलानाथ ने बताया कि हैंडग्रेनेड 1999 का बना हुआ है। सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि हैंडग्रेनेड कहां से आया। अन्य सभी बिंदुओं पर भी जांच हो रही है।
विज्ञापन




...रिश्तेदारों पर जताई हैंडग्रेनेड फेंकने की आशंका
सतीश ने बताया कि उनके बेटे का प्रेम प्रसंग सांडी की एक युवती से था। इस पर वह युवती को अपने घर ले आया था। इसी रंजिश में सांडी निवासी रिश्तेदारों पर हैंडग्रेनेड फेंके जाने की आशंका सतीश ने जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें