फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा हवाओं ने छीना चैन

Sat, 20 Jun 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी चिपचिपी भीषण गर्मी ने लोगों को टेंशन में ला दिया है। आम लोग ही नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से व्याकुल हैं। सूखते हलक को तर करने को जहां लोग तरह तरह के शीतल पेयों का प्रयोग कर रहे, वहीं पानी की तलाश में पशु पक्षी भटक रहे। 
विज्ञापन


दिन में तपन तो रात में उमस लोगों को परेशान कर रही है और ऐसे में बारिश की उम्मीद भी निराशा में बदलती जा रही है। सुबह से चली पुरवा हवा शाम तक चलीं, जिससे वातावरण में उमस काफी रही। लोग बारिश होने की उम्मीद लगाए हुए थे, पर पानी नहीं बरसा।

झमाझम बारिश होने की उम्मीद लगा रहे लोगाें को आज भी निराश होना पड़ा। पुरवा हवाओं से वातावरण में काफी उमस रही और लोग उमस से परेशान रहे। पुरवा हवा चलने से वातावरण में उमस भरी गर्मी ने लोगों का चैन छीन लिया है।
विज्ञापन


पसीने से तरबतर हो रहे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। आलम यह है कि दिन हो रात लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में लोग अब आसमान की ओर आशा भरी निगाहें लगाए हुए है। उधर, मानसून आने में हो रहे विलंब से लोग काफी बेचैन हैं।

गर्मी से बचने को लोग तरह-तरह के जतन कर रहे, फिर भी राहत नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी से कूलर और पंखे भी पूरी तरह से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। उधर, शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38.0 एवं न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें