ग्राम हिंद नगर परगना पंडरवा में चकबंदी कराने के
पक्ष में शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी
की और जिलाधिकारी रमेश मिश्रा को ज्ञापन देकर प्रक्रिया को शुरू रखने की
मांग की।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व गुरुवार को दूसरा पक्ष चकबंदी
प्रक्रिया न कराने को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी
की थी और जिलाधिकारी को चकबंदी न कराने के लिए ज्ञापन भी दे चुका है। उधर,
कलक्ट्रेट परिसर में ग्राम पंचायत के प्रधान भगवान बक्स ने प्रदर्शन के
दौरान बताया कि गांव में कब्जा परिवर्तन की पैमाइश चल रही है।
उन्होंने कहा
कि लगभग 80 प्रतिशत पैमाइश पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने पूर्व प्रधान पर
आरोप लगाते कहा कि पूर्व प्रधान आने वाले चुनाव में प्रधान का चुनाव लड़ने
के लिए यह पृष्ठभूमि तैयार कर रहे हैं और सरकारी कार्यों को बाधित कर रहे
हैं, जिसका ग्रामीण विरोध करते हैं।
ग्रामीणों ने इस दौरान कहा कि वह
गांव में चल रही पैमाइश से संतुष्ट हैं और इसमें किसी तरह क ा कोई विवाद
नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन करने वाले लोग चकबंदी
प्रक्रिया को रुकवाने में असफल रहने के बाद चकबंदी अधिकारियों पर इस तरह के
झूठे आरोप लगा रहे हैं।
इस दौरान ग्रामीणों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश
मिश्र को सौंपकर चकबंदी प्रक्रिया को जारी रखे जाने की मांग की। इस मौके पर
आलोक कुमार, बृजेंद्र पाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।