फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुराम राय की टीम ने ट्राफी पर किया कब्जा

Mon, 05 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुराम राय के खिलाड़ियों ने सेंट जेवियर्स को हरा रामदत्त मिश्र फुटबाल लीग ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच में सेंट जेवियर्स को 1-0 से हरा दिया।
विज्ञापन


सीएसएन कालेज मैदान पर रामदत्त मिश्र फुटबाल लीग के जूनियर का फाइनल मैच गुरुराम राय व सेंट जेवियर्स के बीच हुआ, जिसमें गुरुराम राय ने 1-0 से मैच जीत ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

सीनियर में हरदोई डायनामोस ने काल्ड्रेंस को पेनाल्टी शूट आउट में 4-3 से हराकर सीनियर की ट्राफी अपने नाम की। जूनियर में सर्वश्रेष्ठ फुटबालर शिवम सैनी और सीनियर में विशाल कश्यप रहे। पुरस्कार वितरण योगेंद्र दत्त मिश्र, तारा सिंह, विन्सी, बिलाल, संजीव गुप्ता तथा हरदोई फुटबाल क्लब के सभी सदस्यों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में रेफरी की भूमिका पंकज, फरहान, सुमित, रवि, अभिषेक, अमन, राजीव, आशीष ने अदा की। मैच में उद्घोषक की भूमिका में सुमित पाठक नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें