फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथिक डॉक्टरों ने पीएम से लगाई गुहार

Mon, 05 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों ने रविवार को अधिकारिता दिवस मनाकर प्रधानमंत्री से उनके दर्द को कम कराने की मांग की। डॉक्टरों ने संसद में विधेयक पास कराकर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों को अधिकार दिलाने की सिफारिश की।
विज्ञापन


रेडक्रास सोसाइटी के प्रांगण में डा. प्रमोद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथी का शासनादेश बोर्ड आफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन को जारी किया गया था, इसलिए चार जनवरी को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में अपने मन की बात बताने को अधिकार दिवस को मनाया जा रहा है।

कहा कि चूंकि इलेक्ट्रो होम्योपैथी का यह शासनादेश भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 21 जून के अनुपालन में किया गया था, इसलिए इलेक्ट्रो होम्योपैथी के मध्य अधिकारिता का भाव जगाने को हर चार जनवरी को इस अधिकारिता दिवस को मनाया जाता है।
विज्ञापन


होम्योपैथिक चिकित्सकों ने प्रधानमंत्री से संसद में विधेयक पास कराकर इन्हें भी अधिकार दिलाने की बात कही। इसी क्रम में 11 जनवरी को रेडक्रास सोसाइटी के प्रांगण में बूंद इलेक्ट्रो होम्योपैथिक विकास समिति द्वारा आयोजित निशुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर के लिए रोगियों का पूर्व पंजीकरण कार्य भी निशुल्क किया गया।

कुल 172 रोगियों द्वारा पंजीकरण कराया गया। इस मौके पर चिकित्सक मनोज मिश्रा, जगत पाल राठौर, केके गौतम, वीरेश शुक्ला, केएम पांडे, जयपाल राठौर, प्रेम शंकर मिश्रा, संजीव मिश्रा, विपिन कनौजिया, प्रदीप अवस्थी, रामसागर, अनिल कुमार, ममता गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें