फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक, एटीएम पर लग रही लोगों की भीड़

Sat, 17 Dec 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सिनेमा चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। नोटबंदी के बाद से शहर की अधिकतर बैंकों से भीड़ धीरे-धीरे कम हो रही है। यहां पर लेनदेन करना ग्राहकों के आसान हो गया है। वहीं एटीएम और ग्रामीण बैंकों के हालात अभी नहीं सुधरे हैं। यहां पर लोगों की लाइन लग रही है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के घंटाघर रोड स्थित इंडियन बैंक में लोगों को आसानी से रुपये मिले। यहां पर काफी कम ग्राहक मौजूद थे। बड़ा चौराहा स्थित पीएनबी में लोगों की भीड़ थी।   ग्राहकों को जरूरत के हिसाब से रुपया मिल रहा था। लोग आसानी से लेनदेन कर रहे थे। सिनेमा चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक में लोगों की भीड़ नहीं थी, लेकिन इसके बाहर लगे एटीएम में लोगों की लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन
  एटीएम की लाइन में खड़े लोग रुपया निकालने के लिए परेशान दिखे। उधर, लखनऊ रोड के एसबीआई के एटीएम पर लोगों की दिन भीड़ लगी रही। लोगों ने लाइन में लगकर पैसा निकाला। यहां पर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें