झूठे सपने दिखाकर सरकार जनता को गुमराह कर रही है। नघेटा रोड पर गुरुवार को कांग्रेस सेवादल की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल शोले ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने कालाधन लाकर लोगों को रुपये देने, भ्रष्टाचार को खत्म करने, सबका साथ सबका विकास करने, करोड़ों लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। वह आज झूठ का पुलिंदा साबित हुआ है।
सरकार की प्रमुख संस्थाएं बीएसएनएल, रेलवे, चिकित्सा, शिक्षा, सरकार की गलत नीतियोें के कारण धराशायी होती जा रही है। उन्होंने इस बात पर भी जोर देकर कहा कि लोकतंत्र के प्रमुख स्तंभ न्यायपालिका और कार्यपालिका पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है। देश का नौजवान बेरोजगार घूम रहा है और लोकसभा में बैठे लोग व सरकार पकौड़े तलने की सलाह दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तमाम प्रकार की विषम परिस्थितियों से देश गुजर रहा है।
नौजवानों को कलम की जगह हथियार दिए जा रहे हैं। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि संगठन को गांव-गांव जाकर मजबूत करें। जनता की समस्याओं को सुने और उनका हर संभव निस्तारण करने की कोशिश करें।
संचालन प्रमोद सिंह चंदेल ने किया। इस मौके पर डॉ. राजीव सिंह, गोपाल पांडे, विक्रम पांडे, ओमेंद्र वर्मा, राजेश कुु शवाहा, सर्वेश कुशवाहा, हरिओम त्रिपाठी, रामेश्वर प्रसाद, राजेंद्र राठौर, रामदेवी, ओम प्रताप सिंह, इस्लाम गाजी, सफेद बानो, बब्बन आदि मौजूद रहे।