फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैग लगे आवारा पशुओं को गोशालाओं में कराया जाए बंद

विज्ञापन
फोटो-06-मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकार - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
टैग लगे छुट्टा मवेशियों को गोशालाओं तक पहुंचाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष समर सिंह ने कहा कि जिले में हर माह के तीसरे बुधवार को जनपद स्तर पर एक किसान गोष्ठी होना नितांत आवश्यक है। इसको लागू किया जाए। सांडी ब्लाक की ग्राम सभा आदमपुर का मजरा लड़ैतापुरवा में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर पड़े कूड़ा करकट व कंडे आदि को हटवाया जाए।
नगर पालिका सांडी में पार्किंग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को बंद कराया जाए। इस दौरान पदाधिकारियों व किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंप कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अजय कुमार गौतम, लल्ला, राजबेटी वर्मा, जगदीश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें