फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर सरकार बना रही आत्मनिर्भर : नितिन

विज्ञापन
फोटो 41: महिला किसान को सम्मानित करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल साथ में जिला पंचायत प्रशासक प
विज्ञापन
हरदोई। अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला और राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर बृहस्पतिवार को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने महिला किसानों को सम्मानित किया। कहा कि सरकार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही है। वहीं किसानों की आमदनी दोगुनी करने के प्रति भी संकल्पित है।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री ने कृषि फार्म पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में एक दिवसीय किसान मेला, गोष्ठी और सूचना तंत्र के सुदृढीकरण और कृषक जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। रबी उत्पादकता गोष्ठी में स्टॉलों पर जाकर जानकारी ली। कहा कि योजनाओं का किसान लाभ उठाकर अपनी आमदनी दोगुना कर रहे हैं। योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, जीवन स्तर में सुधार लाना और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में हमारा दायित्व है कि हम ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करें।
जिला पंचायत प्रशासक प्रेमावती ने कहा कि महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार अपना रही हैं। बावन ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। डीडी कृषि डॉ. राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन कृषि पद्धतियों और कृषि योजनाओं की जानकारी दी। आबकारी मंत्री ने किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। ‎कार्यक्रम में डीएचओ सुभाष चंद्र सहित अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें