फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी केंद्र बेजार, आढ़तें गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से सरकारी गेहूं की खरीद के पहले दिन किसी सेंटर पर बोहनी नहीं हुई, जबकि आढ़तों पर करीब 1,000 क्विंटल गेहूं की आमद हुई। मंडी में गेहूं का भाव समर्थन मूल्य के आसपास होने से फिलहाल सेंटरों पर गेहूं की आवक को लेकर संशय है।
विज्ञापन

मंडी से जुड़े लोगों के अनुसार, बाजार में गेहूं का भाव गिरते ही सेंटरों की ओर किसान रुख करेंगे। अभी उन्हें समर्थन मूल्य के बराबर ही गेहूं का भुगतान मिल रहा है। जिसके चलते उनकी आमद से आढ़तें गुलजार हैं।
शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपयेे प्रति क्विंटल रखा गया है। समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीदने के लिए जिले में 90 सेंटर खोले गये हैं। खरीद शुरू होने के पहले दिन एक अप्रैल को किसी सेंटर पर बोहनी नहीं हुई है।
विज्ञापन

इस बाबत डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने दावा किया कि सभी सेंटर खुल गए हैं। किसी भी सेंटर पर खरीद न होने को लेकर कहा कि अभी शुरुआत है और बाजार में भी भाव लगभग बराबरी पर है। जिसके चलते पहले दिन बोहनी नहीं हुई है।
बताया कि अभी लक्ष्य नहीं मिला है। बताया कि उन्होंने 16 सेंटरों का निरीक्षण किया। सभी सेंटरों को नियमित रूप से खोलने एवं खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, जिला मुख्यालय पर मंडी परिसर में छह केंद्रों समेत आसपास पांच किमी की दूरी में कुल 10 सेंटर खोले गए हैं। इन सभी सेंटरों पर सन्नाटा पसरा रहा। सेंटर प्रभारी, विद्यांचल गुप्ता, प्रियंका आदि ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हैं।
किसानों का इंतजार किया जा रहा है। संडीला क्षेत्र में गेहूं मंडी में तीन सेंटर बने हैं, जिसमें क्रय विक्रय केंद्र का एक सेंटर है। सेंटर प्रभारी राम मोहन मौजूद मिले।
मंडी फस्ट के प्रमोद कुमार और सेकेंड के आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खरीद के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। किसानों के आने का इंतजार है।
पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं
शाहाबाद क्षेत्र में गल्ला मंडी में इस बार पांच केंद्रों पर किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। एक अप्रैल को तीन मार्केटिंग, एक पीसीएफ और पीसीयू का केंद्र खोल दिया गया है।
मार्केटिंग इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने बताया कि खेतों में गेहूं की कटाई होने से मंडी में आवक अभी शुरू नहीं हुई है। कहा कि किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। मंडी के केंद्रों पर अभी ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं की गई है।
केंद्र पर पानी और बैठने की व्यवस्था ठीक
मल्लावां क्षेत्र में गेहूं खरीद के पहले दिन क्रय केंद्र पर सन्नाटा रहा। क्रय केंद्र पर गेहूं की पहले दिन आवक नहीं हुई। शुक्रवार को दोपहर भिठाई क्रय केंद्र पर केंद्र सचिव उमेश कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी रतीराम मौजूद थे।
किसानों की सुविधा के लिए पेयजल और बैठने की व्यवस्था थी। गेहूं खरीद के भाव का बैनर भी लगा था। सचिव ने बताया कि उनको एक हजार कट्टे मिले हैं। लक्ष्य अभी निर्धारित नहीं किया गया। वहीं, पुरबावां गोसवा स्थित क्रय केंद्र पर पहले दिन कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा।
पहले दिन पसरा रहा सन्नाटा
माधौगंज। कृषि उत्पादन मंडी समिति में सरकारी क्रय केंद्र पर पहले दिन सन्नाटा नजर आया। मंडी में पीसीएफ, पीसीयू, आरएफसी, एफसीआई के कांटे लगे हैं।
सरकार ने गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य 2015 रुपये निर्धारित किया है, जबकि बाजार में शुक्रवार को आढ़तियों के यहां भी 2015 रुपये में गेहूं बिक रहा है। केंद्र प्रभारी हरिश्चंद्र, योगेश कुमार आदि कार्य केंद्र पर मौजूद मिले।
एसडीएम बोलीं, बिचौलियों पर कार्रवाई होगी
सवायजपुर। तहसील क्षेत्र में कई एजेंसियों द्वारा आधा दर्जन सरकारी गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। शुक्रवार को मंडी में अधिक मूल्य होने से किसान क्रय केंद्रों तक नहीं पहुंचे जिसके चलते गेहूं खरीद नहीं हो सकी।
हरपालपुर ब्लाक के मिरगावां में स्थित विपणन शाखा के गेहूं खरीद केंद्र में शुक्रवार को कोई किसान नहीं आया। केंद्र प्रभारी ऋषभ सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी है। केंद्र पर बारदाना भी पर्याप्त है।
विज्ञापन

एसडीएम स्वाति सिंह ने बताया किसानों को अगर कोई समस्या है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। बिचौलियों पर कार्रवाई की बात कहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें