फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सुर, लय और ताल के ख्याल से संगीत में आएंगे अच्छे नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए सुर, लय और ताल का ख्याल रखना होगा। संगीत विषय के विद्यार्थियों को तीन ताल पर विशेष ध्यान देना होगा। तीन ताल में छोटा ख्याल और बड़ा ख्याल व तराना आदि के व्यावहारिक और सैद्धांतिक अध्ययन पर विद्यार्थियों को ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में प्रस्तावित है। शिक्षकों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थियों को लगातार अभ्यास करा रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम के अभ्यास के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। संगीत विषय में कक्षा में एक प्रश्न पत्र होता है, जबकि कक्षा 12 में दो प्रश्न पत्र होते हैं। 50 अंक का सैद्धांतिक और 50 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा होती है। संगीत विषय में अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थियों को सुर, लय और ताल का विशेष ख्याल रखना होता है। वैसे तो सात सुर हैं, लेकिन पांच अन्य विकृत सुर हैं, जिन्हें मिलाकर 12 सुर हो जाते हैं। वहीं लय का अध्ययन ताल के माध्यम से विधिवत किया जाना चाहिए। प्रत्येक ताल अलग-अलग मात्राओं की होती है। इसलिए प्रत्येक ताल का अभ्यास किया जाना आवश्यक है, जिससे उसका पूरा ज्ञान हो सके।
संगीत विषय में पाठ्यक्रम राग के अध्ययन को भी नियमित किया जाना चाहिए। गायन आरोह और अवरोह पकड़ का पहले अभ्यास करना चाहिए। उसके बाद बंदिश और उस राग को गाना चाहिए। निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ताल के अध्ययन में तीन ताल, झप ताल औरी त्रीबरा ताल, मत ताल आदि का अध्ययन मात्राओं के अनुसार करें। ताली और खाली का निर्धारण करते हुए अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें