- जिन छात्रों का गैप हुआ है, वह भी इग्नू में प्रवेश ले सकते हैं
- अब एक डिग्री के साथ दूसरी डिग्री भी प्राप्त की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। इग्नू के शैक्षिक सत्र 2025 में प्रवेश के लिए 31 तक मौका है। इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र ने प्रवेश, परीक्षा और कोर्स को लेकर सोमवार को चर्चा बैठक की। जिसमें इग्नू से स्नातक, परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रकिया चल रही है।
क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल मिश्र ने वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि इग्नू में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इग्नू की सहायक निदेशक डाॅ. अनामिका सिंहा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार अब चार वर्षीय बीए प्रोग्राम इग्नू में संचालित किया जा रहा है।
इग्नू में अब एक डिग्री के साथ दूसरी डिग्री भी प्राप्त की जा सकती है। कहा कि जिन छात्रों का किसी कारण से गैप हुआ है, वह भी इग्नू में प्रवेश ले सकते हैं। डाॅ. रीना कुमारी ने आभार जताते हुए कहा कि पढ़ाई के लिए इग्नू अच्छा विकल्प है। अध्ययन केंद्र सीएसएन पीजी कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. कुश कुमार मिश्र ने इग्नू में संचालित कोर्स की जानकारी दी।