संडीला में ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए धार्मिक संस्था दावत-ए-इस्लामी इंडिया ने एक करोड़ बीस लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। स्वयंसेवक संस्था के सदस्य इस संकल्प को साकार करने के लिए अभियान में हिस्सा लेंगे।
हरदोई कार्यकारिणी अध्यक्ष निजामुद्दीन अत्तारी ने अभियान के तहत मोहल्ला सुम्माबाग में पौधरोपण किया। बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब दावत-ए-इस्लामी संस्था की ओर से समाजिक कार्य और पौधरोपण जैसा अभियान चला रही है।
दावत-ए-इस्लामी सूफी विचार धारा से प्ररित एक धार्मिक संस्था है। संस्था इससे पहले भी समाज व राष्ट्रहित में कई प्रमुख कार्यक्रम व अभियान का संचालन कर चुकी है। संस्था शिक्षा के क्षेत्र में भी लंबे समय से काम कर रही है और अब लाखों की संख्या में लोगों को लाभांवित कर चुकी है। इस मौके पर एडवोकेट अश्फाक अली व प्रधान नौशाद अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।