फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: क्षतिग्रस्त ऐंचामऊ पुल से नहर में गिरी बाइक, दो भाई डूबे

Mon, 03 Aug 2020 10:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में सुरसा-माधौगंज मार्ग पर क्षतिग्रस्त ऐंचामऊ नहर पुल से गुजरते समय सोमवार दोपहर बाइक सवार युवक दो भांजों समेत नहर में जा गिरा। युवक को तो ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन उसके दोनों भांजे नहर में डूब गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर सीओ सिटी और सीओ बिलग्राम मौके पर पहुंचे। नहर में डूबे सगे भाइयों की तलाश कराई गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरौरी निवासी संदीप कुशवाहा की चचेरी बहन सुदामा सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सुजौरा में रहती है।

सोमवार को संदीप राखी बंधवाने के लिए सुदामा के पास गया था। यहां सुदामा के दो बेटे चंद्रपाल (16) और सौरभ (10) भी संदीप के साथ ननिहाल चल दिए। तीनों बाइक से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के पुरौरी जा रहे थे।
विज्ञापन


सुरसा माधौगंज मार्ग पर ऐंचामऊ के निकट शारदा नहर का पुल क्षतिग्रस्त है। इसी पुल से गुजरते समय बाइक समेत तीनों नहर में जा गिरे। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने हादसा देखकर शोर मचाया।

संदीप तैरना जानता था और किसी तरह वह ग्रामीणों की मदद से बच गया। बाइक भी ग्रामीणों ने निकाल ली, लेकिन चंद्रपाल और सौरभ का पता नहीं चल सका। सीओ सिटी विजय कुमार राना, सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा ने नहर में डूबे भाइयों की तलाश कराई। सीओ सिटी ने बताया कि प्रशासन की मदद से नहर का पानी रुकवाया गया है। दोनों भाइयों की तलाश कराई जा रही है।

इकलौती बहन से राखी बंधवाकर निकले थे दोनों भाई
नहर में डूबे चंद्रपाल और सौरभ के पिता की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। चंद्रपाल का सबसे बड़ा भाई चंद्रशेखर पत्नी के साथ नोएडा में रहता है। गांव में चंद्रपाल, उसका छोटा भाई सौरभ और सबसे छोटी बहन स्वाती मां सुदामा के साथ रहते हैं। सोमवार को चंद्रपाल और सौरभ बहन स्वाती से राखी बंधवाकर ननिहाल के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें