फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
अमर जवान चौक पर दिया जलाकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते शहर के युवा। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मां भारती की सेवा में शहीद सैनिकों के बलिदान और अदम्य साहस का स्मरण कर शहर के युवाओं ने शुक्रवार को सोल्जर बोर्ड चौराहे पर अमर जवान चौक पर दिए जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

आयोजकों में शामिल प्रियम मिश्रा ने कहा कि वीर सैनिकों का बलिदान हम कभी भुला नहीं सकते। हम नम आंखों से उनके बलिदान को याद करते हैं। 40 शहीद सैनिकों की याद में 40 दिए जलाकर उनको नमन किया गया। इस मौके पर नमन बाजपेयी, सिद्धार्थ पांडेय, सलिल मिश्रा, आशीष पांडेय, शुभम सिंह, कान्हा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
शहादत दिवस मनाया, निकाला कैंडल मार्च
हरदोई। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में पुलवामा हमले की बरसी को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। शुक्रवार देर शाम पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर से कैंडल मार्च निकाला, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।
विज्ञापन

इसकी अगुवाई करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. जैनुल खान ने कहा कि पुलवामा शहीदों के नाम पर राजनेताओं ने वोट रूपी फसल काटकर खुद तो लाभ लिया और संसद पहुंच गए लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी शहीदों के परिजनों को अभी तक पारिवारिक पेंशन सहित अन्य लाभ नहीं दिए गए। इस मौके पर लखनऊ मंडल अध्यक्ष डॉ. आशीष वर्मा, सायुज्य मिश्रा, लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष सुनील यादव, कुसुमलता वर्मा, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
अभाविप ने निकाला शांति मार्च
हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सड़कों पर शांति मार्च निकाला। शुक्रवार को शहीद उद्यान स्थित नुमाइश चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। एबीवीपी ने अमर जवान चौक पर अन्य छात्रों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शुभम देवल, विशाल सिंह, अर्नव, अमन नागर, अभिषेक सिंह, वैभव, विशाल, देवेश, नारायण सिंह, अर्पित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें