फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत कर्मचारी से 4 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में जीआईसी परिसर में शुक्रवार को सेवानिवृत्त कर्मी से वर्दीधारी युवकों ने तमंचे के बल पर चार हजार रुपये लूट लिए। तंबाकू खाना जुर्म बता उसे बाइक पर बैठाकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौधकपुर निवासी विजयपाल (65) शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। विजयपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह पेंशन के बारे में जानकारी करने हरदोई था। वह जीआईसी परिसर में बनी सीढ़ियों पर बैठकर तंबाकू खा रहा था। विजयपाल के मुताबिक इसी दौरान खाकी वर्दी पहने दो युवक बाइक से आ गए।
युवकों ने उससे तंबाकू खाना जुर्म बता जेल भेजने की धमकी दी। युवकों ने उसे बाइक पर बैठा लिया। जीआईसी गेट के बाहर पहुंचने पर उसके तमंचा लगा 4 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद उसे बाइक से उतारकर फरार हो गए। किसी तरह उसने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन उसे बदहवास हालत में घर लेकर चले गए। पीड़ित ने बाद में कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने की बात कही है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें