फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत

विज्ञापन
हरदोई में संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत के बाद घर के बाहर मृतका की रोती-बिलखती मां कमला। अमर उजा? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ैयनपुरवा गांव में गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत हो गई। कमरे में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला। उसकी मां ने पिता पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी कमलेश की चार बेटियों में दूसरे नंबर की वंदना (17) घर का ही काम करती थी। ग्रामीणों के अनुसार छह माह पहले कमलेश और उसकी पत्नी कमला के बीच विवाद हो गया था। कमला अपने मायके बघौली के पहाड़पुर चली गई थी। तब से कमला मायके में थी।
गुरुवार को कमलेश ने बेटी वंदना को किसी बात को लेकर डांट दिया। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर वंदना ने कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। शाम चार बजे घर पहुंचे भाई सुभाष ने वंदना को आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो कमरा बंद मिला।
विज्ञापन

इस पर उसने खिड़की से झांक कर देखा तो वंदना का शव फंदे पर लटकता दिखा। सुभाष के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया। भाई ने घटना की सूचना कमला को दी। कुछ ही देर में मां मौके पर आ गई।
विज्ञापन

मृतका की मां ने पिता पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि घरेलू कलह के चलते किशोरी ने खुदकुशी की है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत
फंदे पर लटकता मिला शव, मां ने पिता पर लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ैयनपुरवा गांव की घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें