फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव जीआईसी में मिला

Tue, 01 Nov 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरदोई। शहर क ोतवाली के सधई बेहटा गांव निवासी युवक का शव मंगलवार को हरदोई जीआईसी (गवर्नमेंट इंटर कॉलेज) परिसर में मिला। वह सोमवार शाम से घर से लापता था। उसका गांव के एक युवक से किसी बात पर विवाद हुआ था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर पिता ने पुलिस को सूचना दी थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों क ो सौंप दिया।
विज्ञापन


शहर क ोतवाली क्षेत्र के सधई बेहटा गांव निवासी आनंद पांडेय का पुत्र सुजीत पांडेय उर्फ गोपी (24) सोमवार शाम घर से निकला था। पिता आनंद ने बताया कि शाम को गांव निवासी एक युवक से उसका शराब के ठेके पर विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात तक सुजीत घर नहीं लौटा तो उसकी कई जगह तलाश की लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं लगा।

सोमवार रात लगभग 12 बजे उसके लापता होने की तहरीर पिता ने शहर क ोतवाली में दी। आनंद ने बताया कि सुजीत अक्सर कंपनी गार्डन में बैठता था। इसी के चलते मंगलवार सुबह वह उसकी तलाश करने आया था। इसी दौरान शहर के जीआईसी परिसर में शव मिलने की जानकारी हुई थी। घटना स्थल पर पहुंचकर पहचान की। आनंद ने गंाव के  ही युवक पर अत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें