फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घरों के ऊपर से निकले बिजली के तारों को इसी सत्र में हटवाएं

Sat, 29 Mar 2025 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिजली विभाग की ओर से जिले में कराए जा रहे कार्याें की समीक्षा शनिवार को सांसद ने की। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा के दौरान उन्होंने शहर में घराें के ऊपर से निकली बिजली लाइनों को प्रस्ताव बनाकर इसी सत्र में हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही सौभाग्य योजना के सर्वे की जानकारी देने और जिनके घरों में मीटर न लगे होने के बावजूद बिल आने पर संशोधन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में विद्युतीकरण की समीक्षा के दौरान सांसद जय प्रकाश रावत ने अफसरों को सौभाग्य योजना में जन प्रतिनिधियों को जानकारी न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि योजना के दौरान जो सर्वे कराए जा रहे हैं उनकी जानकारी दी जाए क्योंकि जब स्टीमेट बनता है तो सर्वे में शामिल कई लाभार्थियों के नाम शामिल नहीं होते हैं। कहा कि योजना के अंतर्गत जिन लाभार्थियों के घरों में मीटर नहीं लगे हैं वहां मनमाने ढंग से बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं। इसकी जांच करने और मीटर लगाकर ही बिलिंग कराने के निर्देश दिए और यदि बिना मीटर के बिलिंग हो रही है तो ऐसी फर्जी बिलिंग पर रोक लगाने की बात कही। जिले भर में लगने वाले कैंपों में बिलों के संशोधन कराने के लिए एसडीओ व संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए और बिलों के संशोधन कराने के लिए मीटर सही कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में 33 केवीए की लाइन जो सांडी रोड उपकेंद्र से गई है वह कई मकानों के ऊपर से गई है। उसके लिए प्रस्ताव हो गया है कि इसी सत्र में उसे हटाया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र, एक्सईएन सूर्य कुमार, एसडीओ कुलदीप शिवहरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें