फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जीबी पंत अकादमी ने कॉन्सेप्ट एकादश को एक रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 34- मैच शुरू होने से पहले एक दूसरे से हाथ मिलाते खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन

जीबी पंत अकादमी ने कॉन्सेप्ट एकादश को एक रन से हराया
- हरदोई हेरीटेज कप सीजन-5 की स्टेडियम में हुई शुरुआत
- मैच का रोमांच देखकर दर्शकों की भी सांसे अटकी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्टेडियम में हरदोई हेरीटेज कप के सीजन-5 की शुरुआत शुक्रवार को हुई। पहले दिन पूल ए की टीम जीबी पंत अकादमी और कॉन्सेप्ट एकादश के बीच मैच खेला गया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अंतिम गेंद तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीबी पंत अकादमी ने कॉन्सेप्ट एकादश को महज एक रन से हराकर मैच पर कब्जा जमाया। मैच के रोमांच ने दर्शकों को भी बांधे रखा।
विज्ञापन

हरदोई हेरिटेज कप सीजन-5 की शुरुआत जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने टॉस उछालकर कर की। उन्होंने जीबी पंत अकादमी और काॅन्सेप्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त किया और खेल भावना से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। पूल-ए के मुकाबले में जीबी पंत अकादमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 167 रन बनाए। रविंद्र साहू ने 26 और सौरव रावत ने 24 रन का योगदान किया। गेंदबाजी करते हुए कॉन्सेप्ट एकादश के रितेश, सत्यम और शाश्वत मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉन्सेप्ट एकादश की टीम 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी। दया ने 60 रन और अविरल 53 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाज सौरव रावत ने दो विकेट लिए, जबकि चार खिलाड़ी रन आउट हुए। ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते सौरभ रावत को मैच ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग शिवम मिश्रा व बृजेश वर्मा ने और स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की। इस अवसर पर अर्जित मित्तल, अनुज वर्मा और सूर्य प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें