फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी कर्मी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
भरावन सीएचसी में रोते बिलखते परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
लखनऊ के माल कस्बे से लौट रहे गैस एजेंसी कर्मी की बाइक रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भरावन थाना क्षेत्र के ग्राम गौरखुर्द निवासी मोहनलाल आम व अमरूद की नर्सरी तैयार करता है। उसका बड़ा बेटा सरोज (28) पास के गांव सोनिकपुर में स्थित गैस एजेंसी पर काम करता था।
बुधवार शाम सरोज पिता के काम से लखनऊ के कस्बा माल गया था। वहां से बाइक पर नर्सरी के बोरी में पौधे लेकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में शिवपुरी गांव से कुछ दूरी पर स्थित धर्मकांटा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

बाइक काफी दूर तक फिसलती चली गई। हादसे मेें हेलमेट न लगाए होने के कारण सरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद धर्मकांटा व आस पास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की पहचान कर पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस युवक को सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सरोज के डेढ़ साल का बेटा भी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें