फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 5.63 करोड़ से गर्रा पुल निर्माण को मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी-शाहाबाद मार्ग से नस्योली गोपाल-नस्योली पंसाला मार्ग पर गर्रा नदी पर निर्माणाधीन पुल के काम को गति मिलेगी। शासन ने पुल की दोनों ओर पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य के लिए 5.63 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त के तौर पर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

नस्योली गोपाल-नस्योली पंसाला मार्ग पर दहिरापुर गांव के पास गर्रा नदी पर आवागमन के लिए सुविधा और सहूलियत पूर्ण बनाने के लिए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल निर्माण की जिम्मेदारी सेतु निगम को सौंपी गई है। गांव के लोगों को आवागमन में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए शासन ने दहिरापुर गांव के पास पुल निर्माण के लिए 22,52,36,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जनवरी माह में दी थी।
स्वीकृति के साथ ही शासन ने पुल निर्माण के लिए सेतु निगम को 15,76,65,000 रुपये पहली किस्त के रूप में जारी कर दिए थे जबकि, 6,75,71,000 रुपये जारी होने शेष थे। सेतु निगम ने औपचारिकता पूरी करते हुए पुल का निर्माण शुरु करा दिया था। बताया गया कि सेतु निगम की ओर से पुल पर करीब 30 प्रतिशत काम करा लिया गया है। शासन ने दूसरी किस्त में बकाया बजट 6,75,71,000 रुपये में से 5,63,09,000 रुपये की स्वीकृति के साथ बजट जारी कर दिया है। सेतु निगम की ओर से पुल के कराए जा रहे निर्माण के साथ ही दोनों ओर पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

गर्रा नदी पर दहिरापुर के पास 7.50 मीटर चौड़ाई में पुल निर्माणाधीन है। अभी यहां पर मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर है। भविष्य में मार्ग की चौड़ाई को देखते हुए पुल बनवाया जा रहा है। बाढ़ के कारण काम रोकना पड़ा था। अभी तक करीब 30 प्रतिशत ही काम हो पाया है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब निर्माण सामग्री और अन्य जरूरी सामग्री के आवागमन की सुविधा हो गई है। काम तेजी से कराया जाएगा। दूसरी किस्त जारी होने की जानकारी है। पुल का काम पूरा होते ही पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। -कैसर मशरूर अंसारी, उप परियोजना प्रबंधक, उप्र राज्य सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें