फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर्र-घर्र की आवाज से हांफ रहे टुल्लू

Sun, 24 Apr 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
ठेली में पानी ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। तेज धूप और लपट से लोग परेशान हैं। यह अलग बात है कि दो दिन से पारे का स्तर दो डिग्री लुढ़क कर 39.0 डिग्री के आस पास आ गया है। शहर में आने वाले राहगीरों के साथ ही मजदूरों को पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल स्तर में गिरावट जारी रहने से बोरिंग फेल हो रही हैं। घर्र घर्र की आवाज के साथ टुल्लू मोटर पानी खींचने में हाफ रहे हैं।
विज्ञापन


कहीं हैंडपंपों से बालू आ रही है तो कहीं पानी कम आ रहा है जिससे पशु पक्षी भी परेशान है। शहर में कई मोहल्लों में पानी की दिक्कत है। चंदीपुरवा, सुभाष नगर से लगे आजाद नगर आदि क्षेत्रों में हैंडपंपों पर लाइन लग रही हैं। वहीं जिनके घर हैंडपंप दूर हैं, वे ठेलिया में पानी लादकर ले जा रहे हैं। आम जनमानस के साथ ही पशु पक्षियों की भी प्यास बढ़ गई है। पशु पक्षियों को पानी के लिए शहर में कहीं भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। शहर के तालाब पट चुके हैं तो कुआं और ढकुली गायब हैं। ऐसे में पशु पक्षी हैंडपंपों के पास पहुंचते हैं मगर वहां उन्हें पानी कौन पिलाए। वहां पर जो पानी गिरा पड़ा रहता है उससे प्यास बुझाते हैं।

नरसिंह भगवान मंदिर के पीछे तालाब हो सकता है विकल्प
सांडी रोड स्थित नरसिंह भगवान मंदिर के पीछे एक बड़ा तालाब पशु पक्षियों के लिए पानी का विकल्प हो सकता है। यह तालाब काफी बड़ा है। इसकी सफाई के लिए वर्ष 2011 में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहों से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर ड्रम रखे जाएं और उनमें नियमित पानी की व्यवस्था हो जाए तो इससे पशु पक्षियों को राहत हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें