विनायक समिति के तत्वावधान में आयोजित कराए जा रहे
16वें गणेश उत्सव में देर शाम आरती के बाद गायकों ने गणपति के साथ श्याम
बाबा के भजनों का ऐसा समां बांधा कि दर्शक झूमे बिना न रह सके। उनके द्वारा
गाए गए भजन नजर न लग जाए, ओ मेरे श्याम बाबा...पर सुनने वाले भी झूमे बगैर
न रह सके।
गायक कलाकारों में सुनील त्रिवेदी ने श्रोताओं को अपने
भजनों के माध्यम से बांधे रखा। विनायक समिति रेलवेगंज अग्रवाल धर्मशाला में
चल रहे गणेश उत्सव में कई कार्यक्रम समाज को जागृत करने के लिए विनायक
समिति के संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल ने प्रेरणा स्रोत बताया कि हमें धर्म
के प्रति सतत प्रयास रत होना चाहिए।
हमारा परम कर्तव्य क्या है, वास्तविक
रूप से हमें क्या करना चाहिए, जिससे हम सभी जीव मात्र का कल्याण कैसे हो।
आचार्य राकेश ने अपने सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रों से अवतरित सभी
देवताओं का एवं महागणपति का पूजन कराया। शास्त्रों की विधि भी भगवान गणपति
की उपासना के विषय में बताई।
महर्षि लोंगाक्षि का कथन है कि कई देवता भिन्न
भिन्न प्रकार की कामनाओं की पूर्ति करते हैं, पर गणेश तो सभी अभिलाषित
वस्तुओं के प्रदाता हैं। मनुष्य को सूर्य की उपासना से आरोग्य की, अग्नि
की उपासना से लक्ष्मी की, शिव की उपासना से ज्ञान की, जनार्दन से मोक्ष
की, भैरव से कठिनाइयों को पार करने की, सरस्वती से विद्या तत्व की, लक्ष्मी
से ऐश्वर्य वृद्धि, पार्वती से सौभाग्य की, शची इंद्राणी से कल्याण परंपरा
की, स्कंद से संतान वृद्धि की और गणेश से सभी वस्तुओं की प्राप्ति होती
है।
इस मौके पर सोमेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अपूर्व माहेश्वरी, कैलाश
चंद्र अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, अविनाश गुप्ता, अनूप तिवारी, प्रेम शंकर
अवस्थी आदि मौजूद थे। उधर, सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के
तत्वावधान में हो रहे नवें गणेश पूजन महोत्सव में आरती कर गणेश जी की
संस्तुति की गई।
महाराष्ट्र से आए पुरोहितों ने विधि विधान से पूजन संपन्न
कराया तथा मराठी भाषा में ही विशेष आरती हुई। प्रात:कालीन आरती में
मनीष रस्तोगी, दीपक वर्मा, डिंपल वर्मा, अंबरीश रस्तोगी, लल्लू गुप्ता
मौजूद थे। सायं कालीन आरती सर्राफा कमेटी सदस्य अरुण गुप्ता, राजेश अग्रवाल
व भोला मिगलानी ने की।
प्रसाद वितरण गोपाल मेहरोत्रा, नीरज कपूर, प्रदीप
रस्तोगी, भोला रस्तोगी ने किया। प्रदीप ने बताया कि 21 सितंबर को लुधियाना
से आने वाले विशेष कलाकार कृष्ण रास लीला का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
वहीं गजानन सेवा समिति के गणपति महोत्सव में गणेश उत्सव में गायन
प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित हुई।
जिसमें सीनियर में
ज्योति कश्यप, वैष्णवी रस्तोगी, शालिनी सिंह, अनुराधा शुक्ला, आनंद
अग्रवाल, आकांक्षा पांडे, रुचि सिंह, विनायक शुक्ला, ऐश्वर्य मिश्रा,
अंतिमा मिश्रा व जूनियर वर्ग में अक्षय गुप्ता, आकांक्षा सिंह, श्रेय
मिश्रा, श्वेता सिंह आदि ने प्रतिभाग कर सुनने वालों को भी अपनी और आकर्षित
किया।
गायन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. स्मिता जायसवाल, शानू
महेंद्रा, सर्वोत्तम श्रीवास्तव मौजूद रही। उत्सव के दौरान समीर सिंह,
मनीष चतुर्वेदी, चित्रा बाजपेई, अरविंद प्रताप सिंह, नीरज शुक्ला, विजय
अवस्थी, डा. महेश्वर सहाय, अनुपम पांडे, नीरज शुक्ला आदि मौजूद थे।