विनायक समिति द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में कराए जा
रहे 16वें गणेश उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को बादाम से सहस्त्रार्चन
कार्यक्रम संपन्न हुआ। कहा गया कि यदि सच्चे मन से बप्पा से अपनी मनोकामना
कहने से उनकी मुरादें पूरी होती हैं। इधर, श्याम संकीर्तन मंडली के गायक
कलाकारों द्वारा सुनाए गए भजनों ने ऐसा समां बांधा कि लोग भक्तिमय माहौल
में झूमते नजर आए।
समिति द्वारा आयोजित उत्सव में हरदोई के महाराजा एवं
देवताओं का प्रात: वैदिक मंत्रों द्वारा पूजन किया गया। पूजन अवध बिहारी
मिश्र ने सपत्नी किया। देर शाम हरदोई के महाराजा की आरती व महाभोग प्रसाद व
श्यामा संकीर्तन जया शुक्ला गायिका ने अपने साथियों के साथ प्रभु भजन
संध्या को सुशोभित किया।
खाटू श्याम का छप्पन भोग दर्शन एवं झांकी का भी
आयोजन किया गया। इधर पंडाल में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कई
प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर हुनर का परिचय दिया। सोमेंद्र अग्रवाल, पवन
अग्रवाल, अपूर्व महेश्वरी, गौरव सिंह भदौरिया, श्याम जी गुप्ता, राजकुमार
अग्रवाल आदि मौजूद थे।
उधर, गजानन सेवा समिति द्वारा हो रहे हरदोई सदर के
महाराजा के उत्सव के दौरान दूसरे दिन बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर में सुंदर
कांड पाठ का आयोजन किया गया। उधर, समिति की ओर से बच्चोें की नृत्य
प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सीनियर वर्ग में निष्ठा गुप्ता, प्रतिभा
अवस्थी, हिना गुप्ता, प्रीती सिंह, काजल यादव, आशुतोष पांडे, प्रियांशी
सिंह, धीरेंद्र सिंह, संदीप गुप्ता, व जूनियर वर्ग में अधिराज सिंह, आर्यन
गुप्ता, विशाल सिंह, खुशी अग्निहोत्री, सौर्याशी कश्यप, श्रद्धा पांडे,
इशिता वंशिका सिंह, हर्शित कश्यप, साक्षी, कनिश्का दत्त आदि ने भाग लिया।
इस मौके पर मनीष चतुर्वेदी, अविनाश मिश्र, समीर सिंह आदि मौजूद थे। उधर,
सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित हो
रहे नवें गणेश महापूजन उत्सव के तहत दूसरे दिन शुक्रवार को आरती में पूर्व
जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सर्राफा मंडल द्वारा आयोजित होने वाले गणेश उत्सव में महाराष्ट्र से आई
मूर्ति के दर्शन की होड़ दूसरे दिन भी जारी रही। आरती के बाद प्रसाद का
वितरण किया गया। विधि विधान से गणेश का भोग लगाया गया एवं उनकी स्तुति की
गई। इस मौके पर दीपक वर्मा, मनीष रस्तोगी, गोपाल मेहरोत्रा, प्रदीप
रस्तोगी, भीमराव मराठा, प्रहलाद मराठा, तुकाराम मराठा, गोपाल मेहरोत्रा,
प्रदीप रस्तोगी, नीरज कपूर, आशीष रस्तोगी, भोलानाथ रस्तोगी, राजेश अग्रवाल,
बबुआ रस्तोगी, अरुण गुप्ता आदि मौजूद थे।
वहीं वैटगंज रामदत्त चौराहे पर
भी गणेश पूजन उत्सव में श्रद्धालुओं का उत्साह दूसरे दिन शुक्रवार को देखते
ही बना। सुबह ही आरती से लेकर दैनिक सत्संग भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी
रही। शास्त्री उमाकांत शास्त्री ने दूसरे दिन विधि विधान से पूजन अर्चन
करवाने के बाद आरती करवाई। संरक्षक प्रधुम्न कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता,
सुनील गुप्ता, शिखर गुप्ता, दिनेश, राधा, नवधा, नवना आदि ने भक्तों को
प्रसाद का वितरण किया।