फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 लाख रुपये का गांजा बरामद,तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-09- पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सर्विलांस व सुरसा पुलिस टीम ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बोरियों मेें 60 किलो गांजा व दो बाइकें बरामद हुईं हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शहर में बड़े पैमाने पर छोटे दुकानदारों को गांजा सप्लाई किए जाने की शिकायत मिली थी। तस्करों की तलाश के लिए टीम सक्रिय की गई थी।
रविवार सुबह सुरसा पुलिस को सूचना मिली कि तुंदवल मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार तीन लोग बोरी व थैले में गांजा लिए खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो गांजा तस्कर भागने लगे। घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में तीनों की पहचान सोहन निवासी दूूबगढ़ी थाना हसनगंज, बौआ निवासी अकबरपुर थाना माखी और सन्नी निवासी रूऊ करना थाना माखी जनपद उन्नाव के रूप में हुई है।
बताया कि सोहन के पास से एक थैले में चार पैकेटों में भरा 20 किलो गांजा, बौआ व सन्नी के पास बोरी में आठ पैकेटों में भरा 40 किलो गांजा व दो बाइकें बरामद हुईं हैं। एसपी ने बताया कि उड़ीसा से गाड़ियों में भरकर गांजा उन्नाव आता है।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वाहन चालकों से 8000 रुपये किलो गांजा खरीदते हैं। इसके बाद आसपास के जनपदों में दुकानदारों को 12000 रुपये में गांजा बेचकर मुनाफा कमाते हैं। एसपी ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत सात लाख रुपये से अधिक है। तस्करों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें