फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में जबरदस्त उछाल, गर्रा भी गुर्राई

विज्ञापन
बिलग्राम क्षेत्र बहती गंगा नदी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। हरिद्वार व नरौरा बांध का पानी छोड़ने से गंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे नदी किनारे रहने वालों में दहशत है।
विज्ञापन

बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने से जनपद के अलग-अलग हिस्सों से गुजरी गंगा, रामगंगा व गर्रा नदी का जलस्तर लगातार प्रभावित हो रहा है। पिछले तीन से चार दिन में गंगा नदी में हरिद्वार से लगभग 3 लाख क्यूसेक व नरौरा बांध से 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद शुक्रवार को जहां गंगा का जलस्तर 135.30 मीटर दर्ज किया गया था। रविवार सुबह तक इसमें जबरदस्त उछाल (75 सेंटीमीटर) आ गया। रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 136.05 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद किनारों पर बसे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं, गर्रा के जलस्तर में भी दो दिन में 1 मीटर 25 सेंटीमीटर की बड़ी बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद से बाढ़ चौकियों को क्रियाशील कर संबंधित क्षेत्रों की चौकसी बढ़ा दी है। इससे इतर रामगंगा नदी अभी भी अपने निचले स्तर से बह रही है। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम ने बताया कि नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहां-जहां से कटान की शिकायत आई थी, वहां पहले से ही कटान रोकने का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें