फोटो 30: राजघाट पर गंगा नदी में आपदा की स्थिति से निपटने के खड़ा स्टीमर व पड़े ट्यूब। संवाद
- फोटो : टूंडला स्टेशन पर यात्रियों से पूछताछ करते जीआरपी प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा संवाद
हरदाेई। राजघाट, पांचाल घाट पर गंगा नदी का पानी चेतावनी बिंदु के ऊपर बना हुआ है। गंगा नदी के साथ ही डबरी घाट पर रामगंगा नदी का भी पानी बढ़ा है। गंगा और रामगंगा नदी में पानी बढ़ने से कटरी और कटियारी के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी और पहाड़ों पर हो रही बरसात से मंगलवार को दोनों नदियों के पानी में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गंगा नदी का पानी फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर करीब पांच सेंटीमीटर बढ़ा है और पानी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर गेज से 40 सेंटीमीटर ऊपर 137.00 मीटर गेज पर आ गया है। वहीं राजघाट पर गंगा नदी का पानी छह सेंटीमीटर चढ़ा है और पानी 125.63 मीटर गेज पर आ गया है। यह चेतावनी बिंदु 125.31 मीटर गेज से करीब 32 सेंटीमीटर ऊपर 125.63 मीटर गेज पर पहुंच गया है। वहीं नरौरा बैराज से 1,24,173 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा नदी के पानी ने निचले हिस्सों में फैलाव लेना शुरू कर दिया है। कटियारी और कटरी क्षेत्र में संभावित बाढ़ को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
वहीं रामगंगा नदी का पानी शाहजहांपुर के डबरी घाट पर 20 सेंटीमीटर पानी की बढ़ोतरी की दर्ज की गई है। इससे पानी अब 134.54 मीटर गेज पर पहुंच गया है। गर्रा नदी का पानी शाहजहांपुर के मुमोक्ष आश्रम पर 10 सेंटीमीटर कम हुआ है। पानी 143.70 मीटर गेज पर आ गया है। गंगा और रामगंगा नदी के पानी में बढ़ोतरी से इसकी सहायक नदियों और बरसाती नालों में पानी वापस होने लगा है। इससे बाढ़ का पानी निचले हिस्सों के गांवों के रास्ता और खेतों में पहुंचने लगा है। बिलग्राम एसडीएम एन राम ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है। अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बंदोबस्त करा लिया गया है। वहीं राजघाट पर स्टीमर और हवा भरे ट्यूब भी डलवा दिए गए हैं। ताकि अप्रिय स्थिति में समय से राहत-बचाव किया जा सके।