फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आसमान में छाए बादल, शाम को बारिश से सुहाना हुआ मौसम

Sat, 09 Aug 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- सुहावने मौसम में त्योहार का लोगों ने जमकर उठाया आनंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मानसून की सक्रियता ने शनिवार को त्योहार का आनंद दोगुना कर दिया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और शाम को जोरदार बारिश हुई। बादल और बारिश के कारण लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद तो लिया। साथ ही गर्मी से भी लोगों को निजात मिल गई।

सावन के अंतिम दिन भी मानसून ने लोगों को सराबोर कर दिया। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर लोगों में वैसे ही उत्साह रहा, वहीं मौसम ने भी खूब साथ दिया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर कई बार हल्की फुहारे पड़ने से लोगों को गर्मी से पूरी तरह से निजात मिली रही। वहीं शाम को साढ़े चार बजे के आसपास आसमान में घने काले बादलों ने जमकर बारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक अच्छी बारिश हुई। इससे उमस व गर्मी से तो पूरी तरह से निजात मिल गई। वहीं तापमान में भी कमी दर्ज की गई। शाम को हुई बारिश मौसम वेधशाला में 16.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 97 और शाम को 93 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं की रफ्तार दो किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें