फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तेरा पुरसोली घाट पर हुई गंगा आरती और गंगा योद्धाओं को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला गंगा समिति की ओर से गंगा नदी के तेरा पुरसोली घाट पर मंगलवार को गंगा उत्सव मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक कौशल किशोर सहित अतिथियों ने गंगा आरती की। गंगा योद्धाओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन

तेरा पुरसोली में आरएसएस के विभाग प्रचारक के साथ ब्लाक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह आदि ने गंगा की आरती की। गंगा विचार गोष्ठी, गंगा गाथा और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। गंगा दूतों और गंगा सेवकों ने 2,100 दीपों से गंगा उत्सव लिखकर सबका मन मोह लिया।
अतिथियों ने गंगा योद्धा कैलाश चंद्र, प्रियांशु अवस्थी, प्रियांशु राजपूत, सीवी, सुबी, सुरचना,वंदना, रूबी, रोली, राधा, अर्चना, रमिता, दीपिका, रागिनी, ऊदन, संदीप राजपूत, इंद्रपाल, शिवम राजपूत को सम्मानित किया गया। उन्नाव जनपद की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. बृज किशोर वर्मा, जिला परियाजना अधिकारी अश्वनी मिश्र, अमर सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रत्युष श्रीवास्तव, कटरी छोछपुर के प्रधान उदयवीर और कथावाचक गंगाशंकर दीक्षित ने दीपोत्सव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें