भारतीय कृषक दल द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज में
विचार गोष्ठी मेें दल के अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि जब तक देश का
किसान दु:खी रहेगा तब तक भारत में अच्छे दिन नहीं आ सकते है।
उन्होंने
कहा कि किसानों को मुआवजे के रूप दिए जाने वाले धन में भी भारी खेल हो रहा
है। उन्होंने कहा कि किसानाें के साथ छलावा और धोखा किया जा रहा है। आरोप
लगाया कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं हो रहा और उद्योगपतियों को
सरकार द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रकृति की मार से
बर्बाद हो चुके किसानों की हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि
किसानों के हितों के लिए सभी लोग एकजुट होकर सड़कों पर उतरने का काम करें। उन्होंने
किसानों के हक की आवाज उठाने के लिए 10 जून को जंतर मंतर नई दिल्ली में
धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
इसके लिए 9 जून को हरदोई से रथ यात्रा
लेकर फर्रुखाबाद, एटा होते दिल्ली पहुंचा जाएगा। कहा कि अर्जुनपुर में पुल
के लिए भी केेंद्र सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा।
गोष्ठी में श्यामाकांत
दीक्षित, गिरीश बाजपेयी, बुद्धि सागर शुक्ला, रघुनंदन सिंह चौहान, हनुमान
प्रसाद मिश्रा, दिनेश पाठक, संतोष दीक्षित, सरोज मिश्रा, चंद्रपाणि अवस्थी
और सर्वेश पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए।