फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम आए तो आया मुझे प्यार.....

विज्ञापन
हरदोई मेला महोत्सव में मिस्टर हरदोई व मिसेज हरदोई में प्रभिग करते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई मेला महोत्सव में शुक्रवार देर शाम ए गजल का आयोजन किया गया। इसमें एक से बढ़कर एक नगमे प्रस्तुत किए गए। वहीं शनिवार को किड्स रैंप शो और मिस एंड मिस्टर हरदोई प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने स्टेज पर जलवे बिखेरे।
विज्ञापन

नुमाइश मैदान में हुई गजल संध्या में लखनऊ से आए गायक विकास त्रिवेदी ने समां बांध दिया। उन्होंने चुपके चुपकेे रात दिन.., तुमको देखा तो ये ख्याल आया.., है जिंदगी कितनी खूबसूरत... गजलें सुनाईं तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। शनिवार शाम को मनीष कुमार व प्रिया सिंह के निर्देशन में किड्स रैंप शो का आयोजन हुआ। इसमें श्वेेता, रिया, पलक व अमोघ सहित 22 बच्चों ने प्रतिभाग किया। छोटे-छोटे बच्चों ने रैंप पर जलवा बिखेरा। सभी का मन मोह लिया।
इसके बाद आयुषी अस्थाना, अभय शाह, साक्षी वर्मा, ओम टंडन व अमन वाजपेयी ने मिस एंड मिस्टर हरदोई प्रतियोगिता कराई। निर्णायक मंडल ने प्रश्न पूछकर बौद्धिक क्षमता का आकलन किया। निर्णायक की भूमिका मिस यूपी 2020 इशिका अरोरा ने निभाई। संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया। इस मौके पर आयोजक रवि किशोर गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, आयुष रस्तोगी, दीपक कपूर, आलोकिता श्रीवास्तव व अंशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें