हरदोई। शहर के मंगलीपुरवा फाटक के पास चोरों ने कबाड़ की दुकान को निशाना बनाया। दुकान का मेन गेट खोलकर लोडर, रुपये व अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। पीड़ित ने कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शहर के मोहल्ला मंगलीपुरवा निवासी भगवानदास ने एसपी अजय कुमार को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह कबाड़ का काम करता है। मंगलीपुरवा फाटक पर दुकान हैं। बताया कि छह अक्तूबर की रात चोरों ने दुकान का मेन गेट खोलकर लोडर, गल्ले में रखे 13 हजार रुपये, दो बोरी पीतल, एल्युमीनियम व लोहा उठा ले गए। सुबह घटना का पता चलने पर उसने रेलवेगंज पुलिस चौकी पर तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। भगवानदास ने जांच करा कार्रवाई किए जाने की मांग की है।