फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने ही की थी जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवमनपुर निवासी जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। प्रेमिका से बात करने के कारण दोस्त ने उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा करने वाली टीम को आईजी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

11 नवंबर की देर रात ग्राम देवमनपुर निवासी पंकज (24) पुत्र भगवान शरण का शव कौसियामार्ग के निकट झाड़ियों में पड़ा मिला था। उसकी बाइक और हेलमेट भी कुछ दूर मिले थे। वह जनसेवा केंद्र और मिनी बैंक चलाता था। उसका लैपटॉप व रुपये गायब होने का आरोप परिजनों ने लगाया था। हथियारों से वार कर पंकज की हत्या की गई थी। मृतक के छोटे भाई अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया था। सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने मृतक के गांव देवमनपुर निवासी उसके दोस्त अमित कुमार पुत्र जसवंत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अमित ने बताया कि उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग है। यह जानते हुए भी पंकज उस युवती से बात करता था।
कई बार मना करने के बाद भी जब पंकज नहीं माना तो उसने बहाने से पंकज को 11 नवंबर की रात कौसियामार्ग पर आम के बाग में बुलाया और वहीं बांके से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। मिनी बैंक के रुपये और लैपटॉप सहित अन्य सामान लेकर वह भाग गया। पुलिस ने अमित की निशानदेही पर लूट के 80 हजार रुपये, दो लैपटॉप, दो फ्रिंगर प्रिंट डिवाइस, एक माइक्रो एटीएम, एक मोबाइल, पेनड्राइव, एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पत्रकार वार्ता में एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव भी मौजूद रहे। खुलासा करने वाली टीम में मल्लावां कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह, एसआई सोनपाल गंगवार और देवेंद्र सिंह, एसओजी के प्रभारी अरविंद यादव और स्वाट के प्रभारी बृज किशोर सिंह और उनकी टीम शामिल रही।
विज्ञापन

वॉलपेपर में प्रेमिका की फोटो देख सवार हुआ खून
जब आम के बाग में पंकज और अमित बैठकर बात कर रहे थे, तभी पंकज के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल आने पर अमित को पता चला कि पंकज के मोबाइल पर कथित प्रेमिका की फोटो वाल पेपर के रूप में लगी है। इस पर उसके सिर पर खून सवार हो गया और अमित ने पंकज पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। घटना के बाद बांका व लूटा हुआ सारा सामान गांव में ही सरसों के खेत में दबा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें