फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे ग्रामीण

Fri, 20 Mar 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पात्र होने के बाद भी लोहिया आवास दिलाने एवं प्रधान व उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग न पूरी होने के क्षुब्ध टड़ियावां के ग्राम गढ़ी के ग्रामीणों सोमवार से कलक्ट्रेट में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए उमेश कुमार व छविनाथ आदि ने कहा कि जनवरी माह में लोहिया आवास दिलाने एवं गांव के प्रधान व उनके साथियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद सीडीओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था।

पर दो माह का समय बीतने के बाद भी अब तक न तो आवास ही मिल सके  और न ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तार कर कार्रवाई ही की जा सकी है, जिससे गांव में खुलेआम अभियुक्त ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं। बताया कि अबकी धरना शुरू हो गया है और तक जारी रहेगा जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता।
विज्ञापन


पात्रों को आवास दिलाए जाए और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल में पहुंचाया जाए, तभी ग्रामीण यहां से धरना खत्म कर गांव लौटेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि धरने से यदि प्रशासन का पत्थर दिल न पिघला तो वह बेमियादी भूख हड़ताल भी करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर रामहेत, सालिकराम, रामचरन, लालाराम और राममित्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें