फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहनों से डीजल चोरी करने वाले शाहजहांपुर के चार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक और गिरोह को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी पाई है। शाहजहांपुर निवासी चार शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी घटना का खुलासा संडीला में 17 जून की सुबह छीनी गई इनोवा को तलाशने के दौरान हुआ है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का 80 लीटर डीजल बरामद किया है।
विज्ञापन

संडीला निवासी सद्दाम ने शुक्रवार को संडीला कोतवााली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 17 जून को वह अपना गिट्टी लदा ट्रक एक भट्ठे के पास खड़ा कर खाना खाने चला गया था। वापस आने पर देखा कि कुछ लोग ट्रक से डीजल चोरी कर पिपिया में भरकर इनोवा में लादकर भाग गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना की जांच के दौरान शाहजहांपुर के सदर थाना क्षेत्र के शामतगंज निवासी विकास, सैनिक कालोनी निवासी मो. आदिल, अहमदजई जलालनगर निवासी आशिक हुसैन और रोशननगर शहबाज निवासी नरेंद्र कुमार काे गिरफ्तार किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बतायाकि यह लोग रात में अपने साथियों के साथ रेकी करते है। सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी कर लेते हैं। चोरी का डीजल आधे दामों पर अलग अलग स्थानों पर बेच देते हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




एक दूसरे को निशाना बनाने में पुलिस के हत्थे चढ़ गए डीजल चोरों दो गैंग बीती 17 जून को शाहजहांपुर निवासी मोहम्मद आदिल अपने साथियों के साथ ट्रक से डीजल चोरी कर इनोवा से जा रहा था। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर फर्रूखाबाद निवासी विशाल उर्फ मटरू ने इन्हीं लोगों को रोककर इनोवा छीन ली थी। हालांकि मटरू और उसके साथियों को पुलिस ने छीनी गई इनोवा के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान मटरू ने बताया था कि वह इनोवा नहीं छीनना चाहता था, लेकिन उसे लग रहा था कि खाली पिपिया कार में रखी हैं। इन्हीं को छीन लेगा, लेकिन जब उसने तमंचा ताना तो आदिल ने अपने साथियों के साथ कार दौड़ा दी।
कुछ दूर चलकर डिवाइडर के पास कार छोड़कर आदिल और उसके साथी भाग गए। पुलिस ने आदिल की तहरीर पर इनोवा छीने जाने का मामला दर्ज किया। जांच में मटरू और उसके गिरोह का पता चला। इन लोगों की गिरफ्तारी हुई तो आदिल और उसके साथियों का भी राज खुल गया। अपर पुलिस अधीक्षक बताते हैं कि दूसरे गिरोह का मुखिया विकास सक्सेना है। उसके खिलाफ लखीमपुर खीरी, अयोध्या, शाहजहांपुर के अलग अलग थानाें में 22 मामले दर्ज हैं। नरेंद्र और आशिक हुसैन के खिलाफ तीन तीन मामले दर्ज हैं, जबकि आदिल के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें